छत्तीसगढ़दुनियाराज्य

बालोद में दिल दहला देने वाली वारदात: लाइब्रेरी से लौट रही पुलिसकर्मी की बेटी पर युवक ने फेंका एसिड, हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर

बालोद.छत्तीसगढ़

बालोद:

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने एक सिरफिरे युवक ने लाइब्रेी से पढ़ाई कर घर लौट रही 22 वर्षीय युवती पर एसिड (तेजाब) फेंक दिया। इस भयावह हमले में युवती का शरीर, चेहरा और आंख बुरी तरह से झुलस गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और भारी आक्रोश का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता बालोद शहर में ही पदस्थ एक पुलिसकर्मी की बेटी है। उसने एमए की पढ़ाई पूरी कर ली है और वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। सोमवार दोपहर को वह हमेशा की तरह आमापारा लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के बाद अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह सिंचाई कॉलोनी के पास पहुँची, पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात युवक ने उस पर अचानक एसिड उड़ेल दिया।

Screenshot

एसिड के संपर्क में आते ही युवती तेज जलन से चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और बिना देर किए उसे नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया।

रायपुर रेफर, आरोपी की तलाश तेज:

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, एसिड गिरने से पीड़िता के शरीर का दाहिना हिस्सा, चेहरा और आंख गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

Screenshot

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक पैदल ही आमापारा केनाल की ओर फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), थाना प्रभारी (TI) सहित प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुँच गया। पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमलावर कौन था और इस जघन्य वारदात के पीछे उसकी क्या मंशा थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और आरोपी की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!