छत्तीसगढ़राजनीति

सहानुभूति और जनसेवा: सड़क हादसे में घायल पूर्व सोसायटी अध्यक्ष संतोष धनकर से मिलने पहुंचे दिग्गज नेता, विधायक संगीता सिन्हा ने बंधाया ढांढस

बालोद. छत्तीसगढ़

बालोद:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सोसायटी अध्यक्ष संतोष धनकर हाल ही में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसमें उनके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वर्तमान में वे बालोद के एक निजी अस्पताल में उपचाररत हैं।

इस कठिन समय में उनका हालचाल जानने के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा विशेष रूप से अस्पताल पहुँचीं। विधायक ने श्री धनकर से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से चर्चा कर संतोष धनकर के उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। विधायक ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, ब्लॉक अध्यक्ष भरी नरेन्द्र सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव और महामंत्री रोहित सागर भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं और शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि श्री संतोष धनकर जी जल्द से जल्द पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः अपने सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!