सीतापुर को बड़ी सौगात सोन तराई से सूर तक बनेगी फोरलेन सड़क विधायक रामकुमार टोप्पो के प्रयासों को मिली मंजूरी

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्र में वर्षों से लंबित मुख्य सड़क के चौड़ीकरण की मांग अब पूरी होने जा रही है। विधायक रामकुमार टोप्पो के प्रयासों से सोन तराई से लेकर सूर तक की मुख्य सड़क को फोरलेन बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।
मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सौंपा आमंत्रण
सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद विधायक रामकुमार टोप्पो ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें क्षेत्र आगमन का आमंत्रण भी सौंपा।
यातायात सुगम होगा, विकास को मिलेगी गति
सोन तराई से सूर तक मार्ग के फोरलेन बनने से
खतरे में कमी आएगी और सफर सुगम होगा।
व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय कनेक्टिविटी को सीधा लाभ मिलेगा।
स्थानीय नागरिकों ने इस स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए इसे सीतापुर के बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ा कदम बताया है।





