पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर भिलाई निवास पहुंचे कांग्रेस दिग्गज, विधायक संगीता सिन्हा ने दी आत्मीय शुभकामनाएं
बालोद. छत्तीसगढ़

भिलाई / दुर्ग:
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को उनके भिलाई स्थित निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा विशेष रूप से उनके निवास पहुँचे।

विधायक संगीता सिन्हा ने श्री भूपेश बघेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर प्रदेश के कई वरिष्ठ एवं दिग्गज नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, प्रदेश प्रवक्ता श्री नाहटा, प्रदेश प्रतिनिधि श्री संजय चन्द्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर साहू, भूपेंद्र चंद्राकर, प्रमोद दुबे, हिमांशु लावत्रे सहित महिला कांग्रेस की अनेकों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे। सभी ने मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की और उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को सराहा।




