छत्तीसगढ़राज्यलोकल न्यूज़

गुरूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किसानों से 10 लाख से अधिक का अनाज ठगने वाले 2 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पिकअप वाहन ज़ब्

बालोद.छत्तीसगढ़

बालोद / गुरूर:

थाना गुरूर क्षेत्र के किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई की है। अधिक कीमत पर अनाज खरीदने का झांसा देकर करीब 25 किसानों से लगभग 10 लाख 79 हजार रुपये का अनाज हड़पने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

प्रार्थी मिथलेश कुमार साहू निवासी ग्राम सोंहपुर ने थाना गुरूर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि अप्रैल 2026 में आरोपी हितेश्वर मंडावी और भानु सिन्हा, सोंहपुर निवासी इमेन्द्र कुमार ठाकुर के माध्यम से किसानों से मिले थे। आरोपियों ने मार्केट से अधिक मूल्य (करीब 5,200 रुपये प्रति क्विंटल) पर चना, अरहर, लाखड़ी और बटरी खरीदने का लालच दिया। मौखिक सौदे के बाद आरोपी पिकअप वाहन में भरकर सोंहपुर और रमतरा गांव के कुल 25 किसानों का अनाज ले गए।

किसानों का आरोप था कि कुल 10,79,500 रुपये का अनाज ले जाने के बाद से आरोपी पैसे देने में टालमटोल कर रहे थे और भुगतान नहीं कर रहे थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

शिकायत मिलते ही गुरूर पुलिस हरकत में आई और अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भानुप्रताप सिन्हा और इमेन्द्र कुमार ठाकुर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 5 लाख रुपये कीमत की पिकअप वाहन (क्र. CG 24 E 1300) को ज़ब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों—भानुप्रताप सिन्हा (31 वर्ष, निवासी बोरतरा) और इमेन्द्र कुमार ठाकुर (39 वर्ष, निवासी सोंहपुर)—को आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को माननीय सीजेएम न्यायालय बालोद में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, प्रकरण के तीसरे आरोपी हितेश्वर मंडावी की तलाश सरगर्मी से जारी है।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना गुरूर के निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कुलेश्वर यादव, आरक्षक पिताम्बर निषाद, कोमल साहू, पुलेश कटेन्द्र और विवेक सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!