छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
हाई स्कूल में लगी CCTV कैमरे की चोरी, अज्ञात के खिलाफ शिकायत
बालोद. छत्तीसगढ़
जिले के ग्राम कोहंगारोला के हाई स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम की सरपंच देवकी ठाकुर ने थाना प्रभारी बालोद को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है।
सरपंच देवकी ठाकुर ने अपने आवेदन में बताया है कि ग्राम के हाई स्कूल की बाउंड्री के अंदर स्कूल बिल्डिंग की दीवार के बाहर एक सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगा हुआ था।
दिनांक 05/10/2026 की शाम से 06/10/2026 की सुबह के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उस CCTV कैमरे को चोरी कर लिया गया है।
इस संबंध में सरपंच द्वारा कल दिनांक 06/10/2026 को थाना प्रभारी बालोद में शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है।



