छत्तीसगढ़राजनीति

बड़ी राहत: विधायक संगीता सिन्हा की पहल रंग लाई, सत्र के बीच टीसी थमाए गए 7 बच्चों का स्कूल में हुआ दोबारा प्रवेश

बालोद. छत्तीसगढ़

बालोद / संजारी:

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाई स्कूल खुंदनी में एक गंभीर मामले पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा की संवेदनशीलता और त्वरित दखल के बाद 7 छात्र-छात्राओं का भविष्य सुरक्षित हो गया है। सत्र के बीच में ही शाला प्रबंधन द्वारा बिना पालकों और बच्चों की सहमति के अचानक 7 बच्चों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) थमा दिया गया था और उन्हें ओपन परीक्षा में भाग लेने के लिए आदेशित किया गया था।

b1183ae9-d223-470b-a940-830c1adba8f6

अचानक हुई इस कार्रवाई से परेशान बच्चों और उनके पालकों ने अपनी गुहार क्षेत्रीय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा तक पहुंचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक महोदया तुरंत हाई स्कूल खुंदनी पहुंचीं और मौके पर ही प्राचार्य से इस संबंध में कड़े सवाल किए। प्राचार्य द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई का हवाला दिए जाने पर, विधायक ने बिना एक पल गंवाए जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से दूरभाष पर संपर्क किया।

Screenshot

विधायक ने इस तरह की मनमानी और गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। उनके त्वरित हस्तक्षेप और दबाव के बाद शिक्षा विभाग को अपने कदम पीछे खींचने पड़े और उन सभी 7 बच्चों का पुनः स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित किया गया। इस संवेदनशील पहल से बच्चों और पालकों ने राहत की सांस ली है।

Screenshot

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू, महामंत्री शादिक अली, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोनू ठाकुर, सेक्टर प्रभारी केशू साहू, युवा नेता हिमांशु लावत्रे सहित बड़ी संख्या में पालकगण और पीड़ित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!