छत्तीसगढ़दुनियादेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

बालोद में आरटीओ अमले की मनमानी के खिलाफ भड़का ट्रक चालकों का गुस्सा: एनएच-30 पर तीन घंटे तक चक्काजाम, लगी लंबी कतारें

बालोद. छत्तीसगढ़

बालोद / पुरूर:

बालोद जिले के पुरूर-चारामा नेशनल हाईवे-30 पर मुजालगोंदी के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आरटीओ उड़नदस्ता कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से नाराज ट्रक चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। चालकों ने आरटीओ अमले पर गंभीर बदसलूकी और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए अपने भारी-भरकम वाहन बीच सड़क पर ही खड़े कर दिए।

अचानक हुए इस चक्काजाम के कारण मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते यातायात पूरी तरह से ठप हो गया, जिससे आवागमन करने वाले आम यात्रियों, एम्बुलेंस और अन्य वाहन चालकों को लगभग तीन घंटे तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ट्रक यूनियन ने खोला मोर्चा:

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय ट्रक यूनियन भी चालकों के समर्थन में मैदान में उतर आया और आरटीओ कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगा। सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने आक्रोशित ट्रक चालकों और यूनियन के पदाधिकारियों से लंबी चर्चा की तथा उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद चालकों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया, जिसके बाद सड़क पर फंसे वाहनों को निकालकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!