छत्तीसगढ़राजनीति

खम्हारटोला में गूंजी बच्चों की किलकारी: नवीन आंगनबाड़ी भवन का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों और नन्हें-मुन्नों में छाई खुशी

बालोद. छत्तीसगढ़

डौंडी / खम्हारटोला:

जनपद पंचायत डौंडी अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खम्हारटोला के ग्रामीणों और नन्हें-मुन्ने बच्चों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का विधिवत उद्घाटन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इस नए भवन की सौगात मिलने से पूरे गांव में हर्षोल्लास का माहौल है और बच्चों के चेहरों पर साफ रौनक देखने को मिली।

गाजे-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत:

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, जनपद पंचायत डौंडी की महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति एवं जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस, जनपद सदस्य झमित बाई और महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कृतेश मार्गिया का ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक रूप से गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीण अतिथियों को सम्मानपूर्वक जुलूस के साथ नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन तक लेकर पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर भवन का लोकापर्ण किया गया।

अतिथियों ने साझा किए विचार:

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य झमित बाई ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की शिक्षा, पोषण और उनके सर्वांगीण विकास की पहली सीढ़ी होती है। इस नए और सुरक्षित भवन के मिलने से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के लिए एक बेहतर वातावरण मिलेगा।

मुख्य अतिथि एवं जनपद सभापति श्रीमती मंजू संजय बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी केवल बच्चों के बैठने की जगह नहीं, बल्कि उनके स्वास्थ्य, संस्कार, पोषण और शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कहते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण आहार और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि बच्चों की यही मुस्कान किसी भी विकास कार्य की सबसे बड़ी सफलता है।

ग्राम पंचायत की सरपंच लोभन बाई ठाकुर ने स्वागत भाषण देते हुए विभाग और सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर श्रीमती चंद्राकर मैडम द्वारा किया गया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति:

इस अवसर पर उप सरपंच जसवंत उर्वर्षा, पंचगण—तुलसी राम, पुनाऊ राम, रमौ बाई, पूजा, गिरधारी, गोवर्धन कॉर्परिया, सोनकर, ताराम, छगन लाल, फगुवा राम, सुख राम, विमल, गौरव, बिस्वा राम—सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती उर्वशा, निरंजनी सहारे, खिलेश्वरी, मीरा उर्वेश, सरपंच लोभन बाई ठाकुर, सुपरवाइजर श्रीमती चंद्राकर और बड़ी संख्या में ग्रामीण व नौनिहाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!